Rain Alert Today: पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, CG में रायपुर सहित कई जिलों में रेड अलर्ट - CG Aaj ka mausam

Rain Alert Today: पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, CG में रायपुर सहित कई जिलों में रेड अलर्ट - CG Aaj ka mausam

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले 24 घंटे से लेकर तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, महासमुंद, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

किसानों के लिए राहत की खबर

पिछले कुछ दिनों से बारिश की कमी के कारण धान और खरीफ फसलों की बुवाई में बाधा आ रही थी। अब लगातार बारिश की संभावना से करीब 48 लाख हेक्टेयर में बोई गई खरीफ फसलों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अच्छी बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और जिन किसानों की बुवाई बाकी है, उन्हें भी फायदा मिलेगा।

CG: अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, रायपुर और सक्ती जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने मैसेज भेजकर जारी किया अलर्ट 

प्रदेश को प्रभावित करेंगे ये सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र तथा मानसूनी द्रोणिका के सक्रिय होने से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं। इसका असर पूरे प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक देखने को मिल सकता है।🌀उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र (लो-प्रेशर एरिया) बना हुआ है। इसके अगले दो दिनों में उत्तर ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है।

🌀 एक द्रोणिका तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र होते हुए पूर्व-मध्य अरब सागर तक फैली हुई है। 

🌀एक मानसूनी द्रोणिका गंगानगर, बरेली, बस्ती, डाल्टनगंज होते हुए निम्न दबाव क्षेत्र से गुजरकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। 

🌀पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के बिहार पर चक्रवात है। इन सिस्टम के कारण प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है।

बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार

⛈️ 17 जुलाई को ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 

⛈️हिमाचल प्रदेश में भी कई स्थानों पर तेज बारिश और भूस्खलन का खतरा बना रह सकता है। 

⛈️मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

⛈️ वहीं दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में उमस के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

⛈️ तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश रहने की संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग ने दी लोगों को चेतावनी 

भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के पास जाने से परहेज करें और मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें। किसानों को भी मौसम के अनुसार कृषि कार्य की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Chhattisgarh Rain Alert, CG Weather Update, Heavy Rain Alert Chhattisgarh, Raipur Rain News, IMD Rain Alert, Monsoon Update, Chhattisgarh Weather Today, Heavy Rain in Raipur, CG Monsoon News, Weather prediction.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने