हॉरर थ्रिलर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें वश(Vash)फ्रेंचाइजी का नाम जरूर शामिल होता है। मूल रूप से गुजराती फिल्म होने के बावजूद हिन्दी में वश ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। पहले पार्ट की सफलता के बाद इस साल Vash level 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसने कमर्शियल तौर Box Office पर अच्छा प्रदर्शन किया।
थिएटर के बाद अब अभिनेत्री जानकी बोधिवाला स्टारर Vash level 2 की OTT रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन ये मूवी कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है।
ओटीटी पर कहां आ रही है वश लेवल 2
साल 2023 में वश का पहला भाग रिलीज किया गया था, जिसमें वशीकरण की अनोखी कहानी को दर्शाया गया। वश 2 में डर और वशीकरण का लेवल थोड़ा और अप किया गया, जिसे दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से वश लेवल 2 पॉजिटिव रिस्पांस मिला, जो इसकी सफलता का अहम कारण बना।
अगर आपने अभी तक वश लेवल 2 को नहीं देखा है तो अब आप घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं। आपको मालूम हो कि वश 2 के हिंदी में भी रीमेक किया जाएगा, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर से अपनी शैतान फ्रेंचाइजी को लेकर लौटेंगे और फिल्म का नाम शैतान 2 होगा।
"वश लेवल 2" की Star Cast
• जानकी बोदीवाला(Aarya के रूप में)
• हितु कनोडिया(Atharva के रूप में)
• हितेन कुमार(Pratap/Rajnath के रूप में)
• मोनल गज्जर (Rashmika के रूप में, स्कूल प्रिंसिपल)
• विशा रावल (Vidya के रूप में)
यह फिल्म कृष्णदेव याग्निक द्वारा निर्देशित एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जो 27 अगस्त 2025 को रिलीज़ हुई थी।
बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल
वश लेवल 2 ने अपनी शानदार कहानी और कलाकारों की कमाल की एक्टिंग के दम पर बंपर सक्सेस हासिल की। गौर किया जाए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वश 2 का लाइफटाइम बिजनेस 14 करोड़ रहा। जबकि इसका बजट 8 करोड़ था, इस आधार पर वश लेवल 2 मोटा मुनाफा कमाया और अपनी कामयाबी का शोर मचाया।

