ईरान युद्ध के चलते देश में बोतलबंद पानी की कीमत में11 फीसदी की वृद्धि हुई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्लास्टिक की बोतलों और ढक्कनों के दाम बढ़ गए हैं। तेल की बढ़ती कीमतों से पॉलिमर की लागत बढ़ रही है, जो उद्योग की प्लास्टिक की बोतलों के लिए एक प्रमुख सामग्री है।
बोतलबंद पानी के बाजार के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी बिसलेरी ने कीमतों में 11 फीसदी वृद्धि की है
एक लीटर पानी की बोतल के बक्से की कीमत 216 से बढ़ाकर 240 रुपए कर दी गई है, वहीं बिसलेरी के पैकेटबंद पेयजल की कीमत में 20 रुपए लीटर की वृद्धि हुई । पार्ले एग्रो ने भी करीब 11 फीसदी की
बढ़ोतरी की है। तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से प्लास्टिक की बोतलों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की लागत 50 फीसदी बढ़ गई है, वहीं ढक्कनों की कीमत दोगुनी हो गई है
