छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हुई बारिशः धमतरी में बिजली गिरने से 40 मवेशियों की मौत; 5 दिनों तक आंधी-बरसात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हुई बारिशः धमतरी में बिजली गिरने से 40 मवेशियों की मौत; 5 दिनों तक आंधी-बरसात का अलर्ट

Weather News Today: छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर और भिलाई समेत कई शहरों में आज रात 8 बजे से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। वहीं धमतरी जिले में बिजली गिरने से 40 पशुओं की मौत हो गई। यह घटना बुधवार देर रात तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान हुई। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली का है। मृतकों में 39 भेड़ें और एक बकरा शामिल हैं। इस घटना से पशुपालक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 

अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रह सकती है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। बारिश की गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने लगी है।

🌡️ तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से राहत 

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। पिछले 2 दिनों में बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिली है।

Haryana Road Accident News:

 हरियाणा के करनाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब सड़क पर चल रही एक कार में बैठे व्यक्ति ने बिना पीछे देखे अचानक कार का दरवाजा खोल दिया.. 👉पूरी खबर पढ़े।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने