India vs Sri lanka: फाइनल मैच में श्रीलंका से 66 रन से जीता भारत: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, मात्र 29 बॉल पर बनाए 94 रन

India vs Sri lanka: फाइनल मैच में श्रीलंका से 66 रन से जीता भारत: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, मात्र 29 बॉल पर बनाए 94 रन

INDIA Vs SRI LANKA Final Match Result: इंडिया-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम कर ली। इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।

भारत की जीत के हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। 10 चौके और 8 छक्के भी लगाए। वैभव ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 ओवर क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। कप्तान तिलक वर्मा ने 67, ऋतुराज गायकवाड ने 40 और अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों पर 39 रन का योगदान दिया।

378 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका-ए की शुरुआत खराब रही। टीम के लिए वनुजा सहान ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। सदीरा समरविक्रमा ने 52 रन की पारी खेली। भारत-ए के लिए यश ठाकुर और विप्रज निगम ने 3-3 विकेट लिए।

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड 

VAIBHAV SURYAVANSHI NEW WORLD RECORD: वैभव सूर्यवंशी ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अभी चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली।

वैभव से पहले इस फॉर्मेट की फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। सीनियर लेवल पर 50 ओवर की क्रिकेट में दो तरह के मैच होते हैं। लिस्ट-ए और वनडे इंटरनेशनल। हर वनडे इंटरनेशनल अपने आप में एक लिस्ट-ए मैच भी होता है।

वनडे इंटरनेशनल में फास्टेस्ट फिफ्टी एबी डिविलयर्स ने बनाई है। उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 बॉल पर 50 रन पूरे कर लिए थे।

तिलक वर्मा का अर्धशतक, सीरीज में चौथी बार 50+ का स्कोर

कप्तान तिलक वर्मा ने सीरीज का अपना चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 33वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। विजयकांत वियासकांत की फ्लैट गेंद को तिलक ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर सिंगल लिया और इसके बाद बल्ला उठाकर अपने अर्धशतक का जश्न मनाया। वे 67 रन बनाकर आउट हुए।

ऋतुराज गायकवाड 40 रन बनाकर आउट 

भारत-ए को 28वें ओवर में तीसरा झटका लगा, जब ऋतुराज गायकवाड 51 गेंदों में 40 रन बनाकर बोल्ड हो गए। मोहम्मद शिराज की लेग स्टंप की ओर जाती गेंद पर गायकवाडशॉट खेलने की कोशिश में चूक गए। गेंद उनके पैड से लगकर सीधे स्टंप्स में जा लगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत-एः वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अशोक शर्मा, यश ठाकुर।

श्रीलंका-एः निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, रविंदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, वनुजा सहान, मोहम्मद शिराज, दुलाज समुधिता, विजयकांत वियासकांत, कुगाथस माथुलन।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने