छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम : गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम : गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी

CG Weather News Today: छत्तीसगढ़ में मौसम फिर करवट लेने वाला है। रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
CG Rain Alert। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसे देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और बिलासपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है। किसानों और आम नागरिकों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने