इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटी, कई धमाकों के बाद स्कूटी जलकर राख; इलाके में मची दहशत

इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटी, कई धमाकों के बाद स्कूटी जलकर राख; इलाके में मची दहशत

Lucknow News|Uttar Pradesh| लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में गुरुवार सुबह एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। घर के बाहर खड़ी स्कूटी की बैटरी फटने से कई धमाके हुए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। 

कैसे लगी स्कूटी में आग? 

घटना सुबह करीब छह बजे लालपुर निवासी पंकज वर्मा के घर के बाहर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले स्कूटी से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बैटरी फटने के कारण लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। आग लगने के दौरान स्कूटी की बैटरी में एक के बाद एक कई तेज धमाके हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने