India vs South Africa One Day Match Raipur: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने वनडे में लगातार 20वां टॉस गंवाया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।
टीम इंडिया ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 295 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 102 रन बनाकर आउट हो गए। जडेजा और केएल राहुल क्रीज पर हैं। वॉशिंगटन सुंदर 1 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने अपना 53वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मिडऑन पर बैकफुट पंच करके एक रन लिया और शतक पूरा किया। फिर अपने अंदाज में छलांग लगाई और रिंग चूमकर सेलिब्रेशन किया।
![]() |
| मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। |
ऋतुराज गायकवाड 105 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने टोनी डी जॉर्जी के हाथों कैच कराया। गायकवाड वनडे में पहला शतक लगाने के बाद इमोशनल हो गए। उन्हें कोहली ने गले लगाया।
यशस्वी जायसवाल 22 और रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर और मार्को यानसन को 1-1 विकेट मिला। आउट होने से पहले रोहित ने बर्गर की बॉल पर लगातार 3 चौके लगाए थे। मैच का स्कोरबोर्ड
प्लेइंग-11
भारतः केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।
साउथ अफ्रीकाः टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।


