थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने मचाया तहलका! 'जन नेता' ने 3 दिन में कमाए 170 करोड़ - Thalapati Vijay New Movie Collection

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ने मचाया तहलका! 'जन नेता' ने 3 दिन में कमाए 170 करोड़ - Thalapati Vijay New Movie Collection

Jana Nayagan Movie Collection: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नेता’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के पहले तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 7 महीने के लंबे इंतजार और कई बार टलने के बाद रिलीज हुई थलपति विजय के करियर की इस आखिरी फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज में भी यह फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। रिलीज के पहले ही दिन दुनियाभर में करीब 80 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने वीकेंड का पूरा फायदा उठाते हुए तीसरे दिन यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा उछाल दर्ज किया है।

शनिवार को फिल्म ने किया दमदार कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जन नेता’ ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई और फिल्म ने 21.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, तीसरे दिन यानी शनिवार को वीकेंड की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म के कलेक्शन में फिर से बड़ा इजाफा देखा गया और इसने 28.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। अब इस एक्स्टेंडेड वीकेंड का एक और दिन यानी रविवार बाकी है, जिससे फिल्म की कमाई में और भी बड़े आंकड़े देखने की उम्मीद जताई जा रही है।

जल्द होगी 200 करोड़ क्लब में शामिल?

‘जन नेता’ का जादू सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने अब तक 63.50 करोड़ रुपये का ओवरसीज कलेक्शन कर लिया है। वहीं, अगर दुनियाभर में इसके कुल आंकड़े की बात करें तो महज 3 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 171.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जिस तरह से फिल्म की रफ्तार बनी हुई है, माना जा रहा है कि यह फिल्म अपने पहले ही वीकेंड में आसानी से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि, 350 से 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म को अपनी लागत वसूलने में थोड़ा वक्त जरूर लग सकता है।

फिल्म में विजय के साथ दिखेंगे ये स्टार कास्ट 

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में थलपति विजय मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके अपोजिट ममिथा बैजू नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रियामणि और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी दमदार अभिनय किया है। वेंकट के. नारायण द्वारा निर्मित इस फिल्म का धमाकेदार संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। राजनीति में कदम रखने से पहले थलपति विजय की इस आखिरी फिल्म का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

थलपति विजय,जन नेता,Jan Nayagan,बॉक्स ऑफिस कलेक्शन,South Cinema,Tamil Movie,Vijay Movie,Entertainment News
Bollywood News,Box Office Report,Mamitha Baiju,H Vinoth

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने