CG Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू
CG Teacher Bharti 2026 Notification out: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) पदों पर भर्ती के लिए LSAT 2026 लिखित परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
✅ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से 21 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
✅आवेदन में त्रुटि सुधार (Correction Window) 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक खुला रहेगा।
✅लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी।
✅ एडमिट कार्ड 5 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाने की संभावना है।
कहां होगा परीक्षा का आयोजन?
CGSSB द्वारा आयोजित LSAT 2026 परीक्षा छत्तीसगढ़ के 16 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में शामिल होंगे।
न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएँ:-
अभ्यर्थी के पास सहायक शिक्षक पद पर सेवा के लिये निम्नानुसार न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएं होना आवश्यक है :-
(क) कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (D.El.Ed) में द्विवर्षीय डिप्लोमाअथवाकम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) एवं प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (D.El.Ed) में द्विवर्षीय डिप्लोमा, जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् एन.सी.टी.ई. (मान्यता, मानदण्ड और क्रियाविधि) विनियम, 2002 के अनुसार प्राप्त किया गया हो।अथवाकम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) एवं प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (बी.एल.एड.) में चार वर्षीय स्नातकअथवाकम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (विशेष शिक्षाशास्त्र) में द्विवर्षीय डिप्लोमाअथवास्नातक तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (चाहे उसे किसी भी नाम से जाना जाता हो) में द्विवर्षीय डिप्लोमातथा(ख) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा इस प्रयोजन के लिए जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतो के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (T.E.T.) में उत्तीर्ण।
छत्तीसगढ़ के आवेदकों को मिलेगा विशेष छूट
उम्मीदवारों को आवेदन के समय ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क वापस (Refund) कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया होगा।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार CGSSB के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। सभी जानकारी सही भरने के बाद अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
यदि आप छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए सुनहरा अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें। परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करें ताकि बेहतर प्रदर्शन कर सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा किया जा सके।
CG Teacher Recruitment 2026, CG Assistant Teacher Vacancy 2026, CGSSB Teacher Notification 2026, LSAT 2026, छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026, सहायक शिक्षक भर्ती, CG Vyapam Teacher Vacancy, CG Teacher Exam Date 2026.
