PUBLIC NEWS CG| शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) मुख्य परीक्षा की तारीख में टकराव को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी अब दूर हो गई है। छात्रों की लगातार मांग और मीडिया में प्रकाशन के बाद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने एसआई मुख्य परीक्षा-2024 की तारीख बदल दी है। आयोग ने सूचना जारी करके नए तारीखों की जानकारी दी है।अब नए तारीख में होगी SI मुख्य परीक्षा
25 अक्टूबर को होने वाली शिक्षक भर्ती से टकराव के कारण अब यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को होगी। पीएससी ने इस संबंध में संशोधन सूचना जारी किया है। इसमें बताया गया है कि उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा-2024 की संभावित तारीख पहले 24, 25 और 26 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होने के कारण मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।
चूंकि 4 अगस्त को जारी एसआई मुख्य परीक्षा के परिणाम में आयोग ने अक्टूबर में परीक्षा कराने की संभावित तारीख घोषित की थी। इसके बाद सामने आया कि 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी प्रस्तावित है। इससे दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के सामने किसी एक परीक्षा से वंचित होने का संकट था। एसआई की प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हुए हैं।