मां दुर्गा की AI-कार्टून प्रतिमा को लेकर विवाद: हिन्दू संगठनों ने दी चेतावनी, धर्म से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगा FIR

मां दुर्गा की AI-कार्टून प्रतिमा को लेकर विवाद: हिन्दू संगठनों ने दी चेतावनी, धर्म से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगा FIR

Public News CG: रायपुर में गणेश प्रतिमा विवाद के बाद अब मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर बजरंग दल का गुस्सा खुलकर सामने आया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के मूर्तिकारों के स्टॉल का निरीक्षण किया और यहां बनाई जा रही एआई और कार्टून स्टाइल की मूर्तियों पर आपत्ति जताई।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मूर्तिकारों से स्पष्ट कहा कि मां दुर्गा की प्रतिमाओं में देवी का पारंपरिक और सांस्कृतिक स्वरूप ही स्थापित किया जाए। किसी भी प्रकार की विकृत, अधूरी या कम कपड़े वाली मूर्तियों को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। 


गणेश जी की कार्टून प्रतिमा को लेकर भी हो चुका है विवाद

इससे पहले हाल ही में रायपुर में कई स्थान पर विराजित गणेश जी की विकृत स्वरुप प्रतिमाओं को लेकर भी विवाद हुआ है। इसमें गणेश जी की AI-कार्टून जैसे क्यूट प्रतिमा बनाने और उसे बैठाने पर विवाद हुआ है। कई हिंदू संगठनों ने इसके खिलाफ प्रशासन से शिकायत भी की है।

विहिप उपाध्यक्ष योगेश सैनी ने दी चेतावनी


विहिप के जिला उपाध्यक्ष योगेश सैनी ने कहा कि दुर्गा मां को आधे कपड़े पहना रहे हैं। ये नवरात्रि के लिए दुर्गा माता बना रहे हैं। फोटो को दिखाते हुए कह रहे हैं ये कहां से दुर्गा माता दिख रही हैं। डॉल बनाकर आधे कपड़े पहना दिए हैं। देवी-देवताओं के स्वरूप से छेड़छाड़ हिंदू आस्था के खिलाफ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


योगेश सैनी मूर्तिकार से आगे कहते हैं कि मूर्ति बना रहे हैं कि कार्टून बना रहे हैं। आस्था के साथ खिलवाड़ मत करिए। हम आपसे आग्रह कर रहे हैं कि आप लोग इस तरह से मूर्ति मत बनाइए, नहीं हम आप लोगों के खिलाफ FIR कराएंगे। अभी समझाने के लिए आए हैं।


धर्म के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगा FIR - विजेंद्र वर्मा


वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ता विजेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्गा माता को बच्चों की तरह दिखाया जा रहा है। पहले गणेश का अपमान किया गया। अब दुर्गा मां का अपमान किया जा रहा है। इसी तरह से धर्म के साथ खिलवाड़ हो रहा है। AI और कार्टून जैसे मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकारों के खिलाफ FIR कराएंगे।

विजेंद्र वर्मा ने कहा कि माना में मूर्तिकारों ने फिलहाल विवादित प्रतिमाओं का निर्माण रोक दिया है। संगठन को आश्वासन दिया है कि आगे से पारंपरिक स्वरूप ही बनाया जाएगा। धार्मिक माहौल को देखते हुए प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


यह भी पढ़ें -

✅📲 पैन कार्ड पर मिलेंगे 5 लाख रुपए😱 आप भी उठा सकते है लाभ, ऐसे करे आवेदन..

✅🌞घर पर सोलर पैनल लगाए फ्री में: सरकार देगी 40% सब्सिडी, एक्स्ट्रा बिजली को बेचकर कमा सकते हैं पैसे, ऐसे करे आवेदन

TATA Nano 2025 :🚘 टाटा नैनो नए अवतार में लॉन्च; 40Km की माइलेज और 250Km की रेंज के साथ, कीमत मात्र इतनी  

✅🛵TVS iQube Electric Scooter: फास्ट चार्जिंग और 200Km रेंज के साथ दमदार परफॉर्मेंस; टचस्क्रीन, ब्लूटूथ और अलार्म सिस्टम भी

दमदार है ये फोन📲200MP कैमरा के साथ मिल रहा 512GB स्टोरेज और 90W फास्ट चार्जिंग मात्र इतने रुपए में..


डेली न्यूज अपडेट के लिए Public News Hindi का Whatsapp ग्रुप ज्वॉइन करें 👇

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने