Aadhar Card Update: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 7 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट शुल्क माफ कर दिया है। यह निर्णय 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो गया है और एक वर्ष तक लागू रहेगा। इस कदम से लगभग 6 करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
बायोमेट्रिक अपडेट क्यों जरूरी है?
बायोमेट्रिक अपडेट से बच्चों की पहचान सुनिश्चित होती है और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में मदद मिलती है। UIDAI के अनुसार, 5 वर्ष की उम्र में पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) और 15 वर्ष की आयु में दूसरा अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट करना ज़रूरी है।
कैसे करें बायोमेट्रिक अपडेट?
बच्चों के माता-पिता या अभिभावक नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक अपडेट की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपडेट फॉर्म भरना होगा और बच्चे के साथ आधार केंद्र पर जाना होगा।
आधार अपडेट से क्या लाभ होगा?
UIDAI का उद्देश्य बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट करना और उन्हें विभिन्न सेवाओं के लिए उपयोगी बनाना है। इस पहल से बच्चों को शिक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण(DBT) जैसी सेवाओं का फायदा लेने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें 👉


