CG Teacher bharti 2026: व्यापमं ने जारी किया शिक्षक भर्ती का टाइम टेबल, 5000 शिक्षक भर्ती की संभावना

CG Teacher bharti 2026: व्यापमं ने जारी किया शिक्षक भर्ती का टाइम टेबल, 5000 शिक्षक भर्ती की संभावना


CG Teachar Bharti 2026: रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का संभावित टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही राज्य में लगभग 5000 शिक्षकों की भर्ती की संभावना जताई जा रही है, जिससे बेरोजगार अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अपडेट बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जारी संभावित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता पदों के लिए अलग-अलग तिथियों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को, शिक्षक पद की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को तथा व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने की संभावना है। हालांकि, विस्तृत विज्ञापन और पदों की अंतिम संख्या आधिकारिक अधिसूचना के साथ स्पष्ट की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए करीब 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह राज्य की सबसे बड़ी शिक्षक भर्तियों में से एक होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और जरूरी दस्तावेजों की तैयारी अभी से शुरू कर दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।

इस भर्ती से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है, बल्कि राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी। परीक्षा से जुड़ी ताजा अपडेट, आवेदन तिथि, एडमिट कार्ड और रिजल्ट संबंधी जानकारी जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने