Actor Dharmendra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार, 24 नवंबर को मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस और परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, "धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वह एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती और अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपने हर किरदार में जान डाल दी।"
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, "हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं।"
- अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने भी धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार
धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ, जहां उनके बड़े बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी। हेमा मालिनी, ईशा देओल और अन्य परिवार के सदस्य भी अंतिम संस्कार में मौजूद थे।
वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस और परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
क्या थी धर्मेंद्र की बीमारी?
धर्मेंद्र को सांस लेने में कठिनाई (Breathlessness) होने लगी थी, जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया था। इसके अलावा, उन्हें हार्ट संबंधी दिक्कतें भी थीं। धर्मेंद्र की हालत क्रिटिकल बनी हुई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 10 नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद उनका इलाज घर पर ही चल रहा था।

