रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' पर लगा प्रतिबंध: खाड़ी देशों का एंटी-पाकिस्तानी होने का आरोप

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' पर लगा प्रतिबंध: खाड़ी देशों का एंटी-पाकिस्तानी होने का आरोप

DHURANDHAR MOVIE: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ चार दिनों में फिल्म ने विदेशों से 44.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता था, यदि फिल्म को गल्फ देशों या UAE / GCC क्षेत्र में रिलीज की अनुमति मिलती। एक सूत्र के मुताबिक, 'बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE ने 'धुरंधर' रिलीज नहीं की। फिल्म को 'एंटी-पाकिस्तान फिल्म' के रूप में देखा जा रहा था। पहले भी इस तरह की फिल्में इस क्षेत्र में रिलीज नहीं हो पाईं।

टीम ने प्रयास किया लेकिन सभी देशों ने फिल्म के थीम को मंजूरी नहीं दी। इसलिए 'धुरंधर' गल्फ देशों में रिलीज नहीं हो पाई। 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं। 

   फिल्म आदित्य धर द्वारा निर्देशित है। इसमें एक भारतीय अधिकारी की कहानी दिखाई गई है, जो पाकिस्तान में घुसकर वहां के अंडरवर्ल्ड और राजनीतिक ढांचे में हलचल मचाता है। इससे पहले ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को भी गल्फ देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने