IBPS PO Vacancy Apply Online: सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 6715 पदों पर भर्ती की जाएगी, जो पिछले वर्ष के 5208 पदों की तुलना में काफी अधिक है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
✅ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2026
✅आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026
✅प्रीलिम्स परीक्षा: अगस्त 2026
✅मेंस परीक्षा: अक्टूबर 2026
✅पर्सनालिटी टेस्ट: नवंबर 2026
✅इंटरव्यू: नवंबर/दिसंबर 2026
✅प्रोविजनल अलॉटमेंट: जनवरी 2027
किस बैंक में कितने पद (Bank wise posts)
इस भर्ती के तहत 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नियुक्तियां होंगी। सबसे अधिक 1900 पद बैंक ऑफ बड़ौदा में हैं। इसके अलावा केनरा बैंक में 1500, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1100, इंडियन ओवरसीज बैंक में 550, पंजाब नेशनल बैंक में 504, बैंक ऑफ इंडिया में 500, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 500 और पंजाब एंड सिंध बैंक में 161 पद भरे जाएंगे।
श्रेणीवार पदों का विवरण (Category wise posts)
कुल 6715 पदों में अनारक्षित (UR) के लिए 2719, ओबीसी के लिए 1816, एससी के लिए 1009, ईडब्ल्यूएस के लिए 669 और एसटी के लिए 502 पद आरक्षित किए गए हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 तक कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार के पास 21 जुलाई 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क (Application fees)
एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है। वहीं सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
💵 कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों का शुरुआती बेसिक वेतन 48,480 रुपये प्रति माह होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), विशेष भत्ता और बैंक के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
Click here for 👉 Notification Link
💻 👉Apply Online
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
आईबीपीएस पीओ भर्ती में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पर्सनालिटी टेस्ट और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के 80:20 वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही दर्ज करें और फोटो, हस्ताक्षर व अन्य दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।
Search Keywords: IBPS PO Vacancy 2026, IBPS PO Notification 2026, IBPS PO Recruitment 2026, बैंक पीओ भर्ती 2026, IBPS PO Apply Online, IBPS PO Salary, IBPS PO Exam Date 2026, सरकारी बैंक नौकरी, बैंक भर्ती 2026.




