होली पर दुर्ग पुलिस की सख्ती: 3 से 5 मार्च सघन चेकिंग अभियान, तीन सवारी और शराब पीकर ड्राइविंग पर प्रतिबंध

होली पर दुर्ग पुलिस की सख्ती: 3 से 5 मार्च सघन चेकिंग अभियान, तीन सवारी और शराब पीकर ड्राइविंग पर प्रतिबंध

PUBLIC NEWS CG: होली के त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए दुर्ग पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि “होली की खुशी में कोर्ट की तारीख न बदलें” और नियमों का सख्ती से पालन करें। 3, 4 एवं 5 मार्च को जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने तीन सवारी पर पूर्ण प्रतिबंध, शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त रोक और नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित घोषित किया है।

दुर्ग पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो वाहन तत्काल जब्त किया जाएगा और संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल तक की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार का आनंद जिम्मेदारी के साथ लें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रशासन का उद्देश्य होली के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। दुर्ग जिले में यह विशेष अभियान त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने