राजिम में शिवरात्रि पर निकली भोले बाबा की भव्य बारात, वार्डवासी मस्ती में झूमे

राजिम में शिवरात्रि पर निकली भोले बाबा की भव्य बारात, वार्डवासी मस्ती में झूमे

राजिम। पवित्र नगरी राजिम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 4, दीनदयाल उपाध्याय नगर में वार्डवासियों द्वारा भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

बारात में भगवान शिव और माता पार्वती की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शिव-पार्वती का रूप धारण किए कलाकार भक्तों के साथ नृत्य करते नजर आए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। ढोल-नगाड़ों और DJ की धुन पर युवा, महिलाएं और बच्चे सभी भोले की मस्ती में झूम उठे।

मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई।

भव्य सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजी झांकियों ने बारात की शोभा को और बढ़ा दिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवरात्रि को विशेष रूप से मनाया गया, जिसमें पूरे वार्ड की सहभागिता रही।

धार्मिक आस्था और उत्साह से सराबोर इस आयोजन ने वार्ड क्रमांक 4 को पूरी तरह शिवमय बना दिया। देर रात तक भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा।

हर-हर महादेव!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने