बस्तर पहुंचा मानसून : दंतेवाड़ा में झमाझम बारिश; अगले 5 दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

बस्तर पहुंचा मानसून : दंतेवाड़ा में झमाझम बारिश; अगले 5 दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के रास्ते मानसून की एंट्री हो गई है। कुछ दिनों में यह कुछ और जिलों को भी कवर कर लेगा। मानसून की एंट्री के बाद बस्तर संभाग में बारिश तेज होने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में यह मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों को भी कवर कर लेगा।

बस्तर में झमाझम बारिश,कई जिलों में बरसे बादल

मानसून की एंट्री के साथ ही बस्तर संभाग में जोरदार बारिश दर्ज की गई। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हुई। वहीं राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में भी बादलों ने डेरा डाला और बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में हुई बारिश 

मानसून के बस्तर आगमन के साथ रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिली। भारी बारिश के चलते रायपुर के सुंदरनगर इलाके में महादेवघाट रोड पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आनेजाने में काफी दिक्कतें हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मानसून के राज्य के कुछ और हिस्सों (जिसमें रायगढ़ और आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं) में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।

अगले 24 से 48 घंटे रहेंगे अहम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मानसून तेजी से आगे बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। विभाग ने कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की है ।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनो के लिए जारी किया अलर्ट 

इसके साथ ही प्रदेश में 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और रायपुर, रायगढ़ सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई।

वहीं, मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। इसके चलते कुछ इलाकों में हीट वेव (लू) जैसी स्थिति बन सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने