पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े: अब तक 7.40 रुपए बढ़े पेट्रोल के दाम;जानिए नए रेट

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े: अब तक 7.40 रुपए बढ़े पेट्रोल के दाम;जानिए नए रेट

 पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े: 11 दिनों में चौथी बार महंगा हुआ ईंधन, जानिए नए रेट

PUBLIC NEWS CG: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने 25 मई को पेट्रोल के दाम ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹2.71 प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों की जेब पर असर साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और ईरान युद्ध जैसे वैश्विक कारणों की वजह से यह बढ़ोतरी की गई है।

11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इस दौरान पेट्रोल कुल ₹7.40 प्रति लीटर और डीजल ₹7.52 प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। लगातार हो रही बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने की संभावना है, जिसका असर खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

दिल्ली में पेट्रोल ₹102 के पार

नई बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है। बढ़ती कीमतों ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर उन लोगों की जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं।

चार महानगरों में पेट्रोल के नए दाम

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखा गया है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12, कोलकाता में ₹113.51, मुंबई में ₹111.21 और चेन्नई में ₹107.77 प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में सबसे ज्यादा ₹2.87 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

डीजल के रेट भी बढ़े

डीजल की कीमतों में भी लगातार इजाफा जारी है। दिल्ली में डीजल ₹95.20, कोलकाता में ₹99.82, मुंबई में ₹97.83 और चेन्नई में ₹99.55 प्रति लीटर पहुंच गया है। मुंबई में डीजल की कीमत में ₹2.81 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

आम जनता पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ 

विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर महंगाई पर पड़ सकता है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से फल, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो सकते हैं। आने वाले दिनों में यदि कच्चे तेल की कीमतें कम नहीं हुईं तो ईंधन के दाम और बढ़ सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने