इजराइल में निकली 3500 पदों पर भर्ती: सैलरी 2 लाख तक;बस करना होगा ये काम - Isreal 3500 post job Vacancy

इजराइल में निकली 3500 पदों पर भर्ती: सैलरी 2 लाख तक;बस करना होगा ये काम - Isreal 3500 post job Vacancy

Israel-Iran War के बीच युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इजराइल में 3500 नौकरियां, मिलेगी 1.99 लाख रुपये तक सैलरी

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। दुर्ग जिला प्रशासन ने इजराइल में "होम-बेस्ड केयर गिवर" के 3500 पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की है। यह भर्ती भारत और इजराइल के बीच हुए फ्रेमवर्क एग्रीमेंट के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) के माध्यम से की जा रही है।

1.99 लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लगभग 2 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। विभिन्न कटौतियों जैसे चिकित्सा बीमा, आवास और अन्य सुविधाओं के बाद कर्मचारियों को करीब 1,99,770 रुपये प्रति माह शुद्ध वेतन मिलेगा। यह नौकरी शुरुआती तौर पर दो साल के अनुबंध पर होगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

कैसे होगा सिलेक्शन?

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को ये करना होगा - 

• सबसे पहले छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। 

• इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल जांच और पुलिस क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

• अंतिम चरण में इजराइल के नियोक्ता द्वारा ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जाएगा।

• इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

नौकरी के साथ क्या सुविधाएं मिलेंगी ?

चयनित कर्मचारियों को इजराइल में

🏠आवास, चिकित्सा बीमा(Health Insurance) और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। 

👉इसके अलावा कर्मचारियों को 9 राष्ट्रीय अवकाश, 16 वार्षिक अवकाश तथा सप्ताह में 6 दिन कार्य करने की सुविधा मिलेगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के लिए जरूरी योग्यताएं - 

👉न्यूनतम 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है।

👉आवेदक की उम्र 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

👉उम्मीदवार के पास भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त 990 घंटे का ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) सहित केयर गिविंग प्रमाणपत्र होना चाहिए।

👉इसके अलावा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA), एएनएम (ANM), जीएनएम (GNM), बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी या नर्स असिस्टेंट से संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

• आवेदक के पास कम से कम 3 वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए। 

• उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

• उसकी लंबाई 1.5 मीटर से अधिक और वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा होना आवश्यक है।

🚫 नोट - ऐसे व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकेंगे जिन्होंने पहले इजराइल में काम किया हो।

ऑनलाइन आवेदन कहां करें?

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने युवाओं से जल्द आवेदन करने की अपील की है ताकि वे इस अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसर का लाभ उठा सकें।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

विदेश में बेहतर वेतन और सुविधाओं के साथ रोजगार पाने की इच्छा रखने वाले छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा और केयर गिविंग क्षेत्र से जुड़े ट्रेनिंग लिए युवाओं को इस भर्ती से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने का मौका मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने