मार्केट में 500 रुपये के नकली नोट खप रहे, बैंक में खुला राज

मार्केट में 500 रुपये के नकली नोट खप रहे, बैंक में खुला राज

कलर प्रिंटर से हो रही छपाई, पहचानना हुआ मुश्किल

दंतेवाड़ा : जिले में 500 रुपये के नकली नोटों का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिले में नकली नोटों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे व्यापारियों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि ये नकली नोट कलर प्रिंटर के जरिए तैयार किए जा रहे हैं। देखने में ये नोट बिल्कुल असली जैसे लगते हैं, जिससे आम लोगों के लिए असली और नकली में फर्क कर पाना मुश्किल हो रहा है।


मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ व्यापारी नकदी जमा करने बैंक पहुंचे। बैंक की जांच प्रक्रिया के दौरान मशीन में नोट रिजेक्ट हो गए, जिसके बाद नकली नोटों का पता चला।

पुलिस और बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि 500 रुपये के नोट लेते समय सावधानी बरतें और नोट की सुरक्षा विशेषताओं की जांच जरूर करें। संदिग्ध नोट मिलने पर तुरंत नजदीकी बैंक या पुलिस को सूचना दें।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली नोट कहां से आ रहे हैं और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने