नेपाल बाढ़ में अब तक 676 की मौत, 3,000 लापता; फिर नए बाढ़ का अलर्ट जारी

नेपाल बाढ़ में अब तक 676 की मौत, 3,000 लापता; फिर नए बाढ़ का अलर्ट जारी

Nepal Flood News: नेपाल-तिब्बत में 26 अगस्त को आई बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा 676 हो गया है। करीब 3,000 लोग अब भी लापता हैं। इनमें 187 भारतीय भी शामिल हैं।

इस तबाही के तीन दिन बाद ग्लेशियर टूटने का वीडियो सामने आया है। तिब्बत में एक टूर गाइड ग्रुप ने ऊंचाई से इसे रिकॉर्ड किया था। वीडियो में बर्फ और चट्टानों से बना करीब 800 मीटर लंबा ग्लेशियर का हिस्सा टूटकर घाटी में गिरता दिखाई दे रहा है।

ग्लेशियर टूटने के बाद बड़े पैमाने पर मलबा और पानी नीचे की ओर बहा। इसके साथ भूस्खलन हुआ और अचानक आई बाढ़ ने नेपाल-तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में भारी तबाही मचाई। बाढ़ के बाद नेपाल और चीन में राहत-बचाव अभियान जारी है।

नेपाल में फिर बढ़ी नई बाढ़ की चिंता, अलर्ट जारी 


नेपाल-तिब्बत सीमा पर 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के घटनाक्रम ने अब एक नया खतरा पैदा कर दिया है। इन नए एवलांच (बर्फीले तूफान) में ताजा हिम और मलबा झील में गिरा है। इससे मौजूदा झील में पानी का दबाव बढ़ने और दूसरी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं इस झील के ऊपर एक और बड़ी झील बनने से भी खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने निचले व नदी के पास रह रही आबादी को सतर्क रहने की सलाह दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने