देवताओं और दानवों के युद्ध में जब इंद्र कमजोर पड़ गए, तो उनकी पत्नी इंद्राणी ने तप करके एक रक्षा-सूत्र बनाया और इंद्र की कलाई पर बांधा। उसी से इंद्र की जीत हुई। यहीं से रक्षा-सूत्र का IDEA आया।
द्रौपदी और कृष्ण
जब कृष्ण की उंगली सुदर्शन चक्र से कट गई, तो द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर उनकी उंगली पर बांधा। कृष्ण ने वचन दिया - मैं हर संकट में तुम्हारी रक्षा करूंगा, और चीरहरण में वही वचन निभाया।
यम और यमुना
मृत्यु के देवता यम अपनी बहन यमुना से मिलने बहुत दिनों बाद आए। यमुना ने खुश होकर उनकी आरती की, टीका लगाया और कलाई पर धागा बांधा। यम ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन बहन से राखी बंधवाएगा, उसे लंबी उम्र मिलेगी।
इतिहास वाली कहानी - रानी कर्णावती और हुमायूं
चित्तौड़ की रानी कर्णावती ने जब गुजरात के सुल्तान से घिर गईं, तो मुगल बादशाह हुमायूं को राखी भेजी। हुमायूं ने राखी का मान रखकर उनकी मदद की।
