Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल सामान्य है, लेकिन 29 अगस्त से - बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों तक प्रदेश - के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम - बारिश होती रहेगी। इस दौरान मध्य - और उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
बारिश कराने वाला सिस्टम सक्रिय
🌀 बारिश बढ़ने की वजह बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम है। उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण 4.5 किमी ऊंचाई तक फैला है।
🌀उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट पर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से 29 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।
🌧️पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश हुई। सबसे ज्यादा कुसमी में 75.4 मिमी पानी गिरा। रामानुजगंज में 60.4, भैसमा 60, कुनकुरी 55.5, वाड्रफनगर 52.4, कोरबा 48.3, करतला 48 बारिश दर्ज की गई।
⚠️ 3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी 🌧️
मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त से 1 सितंबर तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। 2 सितंबर को भी अनेक स्थानों पर बारिश और एक-दो जगह भारी बारिश हो सकती है। 3 सितंबर को एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
CG Rain Alert: इन जिलों में यलो अलर्ट
29 अगस्तः जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, कांकेर।
30 अगस्तः बेमेतरा, बालोद, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार, रायपुर, जांजगीर, कोरबा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़ और जशपुर।
31 अगस्तः सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद।
PUBLIC NEWS HINDI: अब Whatsapp अकाउंट हैक करना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि whatsaap ने अपने Security Features में कुछ बदलाव किए हैं। वॉट्सएप ने .. पूरा पढ़ने के लिए Click करें ☝️


