आज 4 सितंबर को बंद रहेगा UPI: नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंट,जानिए किस बैंक का UPI रहेगा बंद ?

आज 4 सितंबर को बंद रहेगा UPI: नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंट,जानिए किस बैंक का UPI रहेगा बंद ?

PUBLIC NEWS HINDI|04 सितंबर यानी कि शुक्रवार को कुछ वजह से यूपीआई से लेनदेन बंद होगा (UPI Payment Blocked) , जिससे आपको थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती है। इस दिक्कत से बचने के लिए पहले से कैश निकालकर रखें। आइए जानते हैं कि किस बैंक का यूपीआई बंद रहेगा और फिर से कब चालू होगा।

किस बैंक का यूपीआई रहेगा बंद?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ये एलान किया है कि 4 सितंबर 2026 को यूपीआई के जरिए लेनदेन नहीं हो पाएंगे। बैंक के मुताबिक

4 सितंबर 2026 को रात 12:15 बजे से लेकर 1:00 बजे तक यूपीआई सर्विस काम नहीं करेगी। 

यानी कुल 45 मिनट तक आप एसबीआई (SBI Payments) के जरिए यूपीआई पेमेंट नहीं कर पाएंगे। हालांकि, बैंक ने ये भी साफ किया है कि अगर मेंटेनेंस का काम समय से पहले पूरा हो जाता है, तो सर्विस को तय वक्त से पहले ही दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

किस तरह के पेमेंट नहीं हो पाएंगे?

बैंक के मुताबिक जिन 45 मिनट में यूपीआई सेवाएं बंद रहेंगी, उस दौरान बड़े पैमेंट नहीं कर पाएंगे। लेकिन आप उस दौरान UPI Lite का इस्तेमाल कर के बिना पिन डाले ₹1000 तक का छोटा पेमेंट आसानी से कर पाएंगे। वहीं इस दौरान आप UPI Lite में ₹5000 तक का अमाउंट रख सकते हैं।

UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज?

कई दिनों से चर्चा है कि सरकार यूपीआई ट्रांजैक्शन पर MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लगाने की तैयारी कर रही है, जिसका नोटिफिकेशन सितंबर के बीच तक आ सकता है। लेकिन मालूम हो कि सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि आम लोगों को कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ये चार्ज सिर्फ बड़े व्यापारियों पर लागू होगा।

यूपीआई से कितना कर सकते हैं ट्रांजेक्शन?

एसबीआई यूपीआई की बात करें तो आमतौर पर 1 दिन में ₹1 लाख तक का लेनदेन आप कर सकते हैं। लेकिन कुछ जगहों पर इसकी लिमिट ज्यादा है। जैसे कैपिटल मार्केट और इंश्योरेंस में ₹2 लाख और IPO, टैक्स और स्कूल-कॉलेज की फीस भरने के लिए ₹5 लाख तक का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने