Vidyadhan Scholarship Program: प्रदेश के मेधावी छात्रों को आर्थिक तंगी उनकी पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। 80 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को सालाना दस हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस छात्रवृत्ति के लिए केवल आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार विद्यार्थी ही पात्र होंगे।
दरअसल, सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन (एसडीएफ) द्वारा विद्याधन स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के तहत इन छात्रों से आवेदन मंगाया गया है। इस योजना में चयनित छात्रों को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर साल 10 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रायपुर ने जिले के सभी शासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को इसकी जानकारी सूचना पटल पर लगाने के निर्देश दिए हैं।
आवेदन के लिए पात्रता और शर्त
छात्र ने 2026 में 10वीं की परीक्षा छत्तीसगढ़ से न्यूनतम 80% अंकों या 8 सीजीपीए के साथ पास की हो। दिव्यांग छात्रों के लिए यह सीमा 65% अंक या 6.5 सीजीपीए रखी गई है।
आय सीमाः विद्यार्थी के परिवार की कुल वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन (Apply Online)
👍इच्छुक छात्र वेबसाइट www.vidyadhan.org पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
👍आवेदन करते समय छात्र स्वयं की ईमेल आईडी का ही उपयोग करें। साइबर कैफे की ईमेल आईडी न दें क्योंकि भविष्य के सभी संवाद उसी पर होंगे।
👍आवेदन के साथ 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट फोटो और सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।
👉सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9663517131 या 8068333500 पर संपर्क किया जा सकता है।
वर्तमान स्थितिः
आवेदक वर्तमान में छत्तीसगढ़ के किसी स्कूल में 11वीं कक्षा का नियमित छात्र होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया( Selection Process)
विद्यार्थियों का चयन उनके शैक्षणिक प्रदर्शन, ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर होगा। यदि साक्षात्कार के लिए छात्र को जिले से बाहर जाना पड़ता है, तो छात्र और उसके माता-पिता को यात्रा खर्च रिफंड किया जाएगा।
अंतिम तिथिः 30 अगस्त 2026
स्क्रीनिंग टेस्ट: 13 सितंबर 2026
साक्षात्कारः 20-30 सितंबर के बीच

