🌧️Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर मजबूती से सक्रिय नजर आ रहा है। अगले 5 दिनों तक लगातार प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में बारिश की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में सबसे ज्यादा 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
प्रदेश के 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मध्यम से भारी बारिश होगी। वहीं, 6 जिलों में आरेंज अलर्ट होने के कारण भारी बारिश की आशंका है। प्रदेश के शेष जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में सिस्टम और तीव्र होने की संभावना है। इसका प्रभाव उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में ज्यादा रहेगा।
बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय
इसके अगले 48 घंटे में और मजबूत होने और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है।


